logo

दुर्गा पूजा पंडाल में लगी कल्पना सोरेन की मूर्ति, कमिटी ने बताया नारी शक्ति का प्रतीक

021.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

पूरे देशभर में दुर्गा पूजा की धूम है। यहां अलग-अलग थीम पर बने पूजा पंडाल लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहे हैं। ऐसे में रांची के नमकुम इलाके में बने एक पूजा पंडाल और उसके अंदर स्थापित मूर्तियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस पूजा पंडाल में गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की भी एक प्रतिमा लगाई गई है। इस प्रतिमा के साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, रोहिणी आचार्य, तेजस्वी यादव और हरियाणा की खिलाड़ी विनेश फोगाट की भी प्रतिमा लगी हुई है। 
कल्पना की प्रतिमा नारी शक्ति का प्रतीक
पंडाल के अंदर विराजमान कल्पना सोरेन की प्रतिमा को नारी शक्ति और देवी दुर्गा का रूप बताते हुए उन्हें विपक्षियों पर भारी बताया गया है। पूजा कमिटी के मुताबिक महिलाओं की प्रतिमा लगा कर लोगों यह संदेश देना चाहते हैं कि वे लोग अपने घर में मौजूद बेटियों महिलाओं को देवी के रूप में पूजे। इस पूजा कमिटी का नाम जय माता दी दुर्गा पूजा समिति है। 
क्या कहते हैं पूजा कमिटी के अध्यक्ष 
पूजा कमिटी के अध्यक्ष  विनोद सिंह बताते हैं कि यहां पिछले 5 वर्षों से लगातार दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। कमिटी के अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद जिस तरह से  कल्पना सोरेन ने विपक्ष का मुकाबला करते हुए खुद को एक उभरती हुई महिला नेता के रूप में स्थापित किया, उससे समाज में अन्य महिलाओं में भी जागरूकता आई है। रोहिणी आचार्य के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पिता को अपनी किडनी देकर अपने बेटी  होने का फर्ज निभाया है, इससे महिलाओं को संदेश मिलेगा।

Tags - Durgapuja RANCHI KALPNASOREN HEMANTSOREN RJD JMM JHARKHAND