logo

भाजपा शहीदों के सपने को चकनाचूर करने में जुटी, हम ऐसा होने नहीं देंगेः कल्पना सोरेन

कोततग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मंईयां सम्मान यात्रा को लेकर कोल्हान में हैं। उन्होंने जमशेदपुर के कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा व समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर दूसरे दिन की यात्रा की शुरूआत की।  इस दौरान कल्पना सोरेन ने कहा कि अलग झारखंड राज्य का गठन यूं ही नहीं हुआ है। बल्कि अलग राज्य को बनाने के लिए कई लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। मैं उन अमर शहीदों को नमन करती हूं। उनके त्याग बलिदानी को यूं ही व्यर्थ जाने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने अबुआ दिसुम अबुआ राज को स्थापित करने का सपना देखा था। लेकिन यहां भाजपा उनके सपने को चकनाचूर करने में लगी हुई है। विपक्ष चाहे जितना जोर लगा ले, यहां उनकी यहां नहीं चलने वाली है। 


हेमंत सोरेन के नेतृत्व में फिर सरकार बनेगी
आने वाले विधानसभा चुनाव में माताओं और बहनों का आशीर्वाद फिर से झामुमो को प्राप्त होगा और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री बेबी देवी की अगुवाई में राज्य की तमाम माताओं और बहनों को सम्मान दिया है। हेमंत सोरेन सरकार ने उनकी दुख: दर्द को समझा है, तभी तो झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां योजना के तहत महिलाओं आत्मनिर्भर व सशक्तिकरण के लिए 18 से 50 साल तक की माताओं और बहनों को हर महीने 1000 रुपये दे रहे है। 


भाजपा को मां-बहनों की चिंता नहीं 
भाजपा को माताओं व बहनों की चिंता नहीं है। इसलिए उसने कभी माताओं व बहनों के सशक्तिकरण के लिए कोई योजना शुरू नहीं किया। उन्हें तो बस जनता के सामने झूठ-सच बोलना है और सत्ता में काबिज होना है। 

Tags - Kalpana Soren Kalpana Soren Jharkhand Kalpana Soren Mainiyan Samman Yatra Mainiyan Samman Yatra Kolhan