द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज दिगंबर जैन पंचायत, जैन मंदिर, अपर बाजार रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में जाकर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 01 से 6 अप्रैल 2026 तक जिला स्कूल परिसर रांची में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। मौके पर दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल, मंत्री जितेंद्र छाबड़ा सहित पंकज पांडेय, पूरणमल जी सेठी, अमित रारा उपस्थित थे।
