logo

बड़ी खबर : कल्पना मुर्मू सोरेन गांडेय से होंगी झामुमो उम्मीदवार, पार्टी ने किया ऐलान

kalpana_soren_handfolded.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गांडेय उपचुनाव को लेकर झामुमो की ओर से प्रत्याशी के नाम का ऐलान हो चुका है। कल्पना मुर्मू सोरेन गांडेय से झामुमो की उम्मीदवार होंगी। 29 अप्रैल को कल्पना सोरेन गांडेय से नामांकन दाखिल करेंगी। बता दें कि गांडेय में 20 मई को मतदान होने वाला है। वहीं, नतीजा 4 जून को आएंगे। गौरतलब है कि कल्पना सोरेन अब सक्रिय रूप से राजनीति हिस्सा बन गई हैं। वह लगातार एक के बाद एक सभाओं को संबोधित कर रही हैं। रविवार को ही उन्होंने उलगुलान महारैली जैसे बड़ी सभा में हुंकार भरी थी।


31 दिसंबर से खाली है सीट
गौरतलब है कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव 20 मई को होंगे। गिरिडीह जिले की गांडेय सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। 31 दिसंबर को विधानसभा सचिवालय की एक अधिसूचना में कहा गया था कि जनता को सूचित किया जा रहा है कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गांडेय के विधायक सरफराज अहमद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। यह सीट 31 दिसंबर, 2023 से खाली है।


लोकसभा के साथ ही होगा गांडेय चुनाव 
बता दें कि झारखंड की 14 लोकसभा सीट के लिए चार चरणों में चुनाव होंगे। राज्य में मतदान 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को होंगे। इसके साथ ही गांडेय विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ ही 20 मई को होंगे। गिरिडीह जिले की गांडेय सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - JharkhandJharkhand newskalpana sorenGandey by-election