logo

के राजू 11 नवंबर को रांची आएंगे, दो कॉन्क्लेव में शामिल होंगे

के राजू 11 नवंबर को रांची आएंगे, दो कॉन्क्लेव में शामिल होंगे

द फॉलोअप डेस्क, रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू 11 नवंबर को रांची आएंगे। वह प्रोफेशनल कांग्रेस के ‘थिंक झारखंड कॉन्क्लेव’ एवं ‘वूमेन प्रोफेशनल्स कॉन्क्लेव’ में शामिल होंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा के अनुसार राजू 11 नवंबर को दिन के 11.30 बजे रांची पहुंचेंगे। दोपहर 1:30 बजे प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘थिंक झारखंड 2019 कॉन्क्लेव’ में (होटल चाणक्य) शामिल होंगे। इसके पश्चात अपराह्न 4:00 बजे फिरयालाल बैंक्वेट हॉल में आयोजित ‘वूमेन प्रोफेशनल्स कॉन्क्लेव’ में सहभागिता करेंगे। सिन्हा के अनुसार इन कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के प्रबुद्ध पेशेवरों, विशेषज्ञों एवं महिला पेशेवरों के साथ विचार-विमर्श और संवाद का अवसर प्रदान करने की कोशिश की जा रही है।

Tags - Congress's Raju will visit Jharkhand's Ranchi conclave