logo

JSCA का चुनाव आज, अध्यक्ष पद के लिए अजय नाथ शाहदेव और एसके बेहरा आमने-सामने

JSCA6.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) का बहुप्रतीक्षित चुनाव आज हो रहा है। यह चुनाव पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के निधन के बाद पहली बार हो रहा है, ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय नाथ शाहदेव और जमशेदपुर के उद्योगपति एसके बेहरा आमने-सामने हैं। अजय नाथ शाहदेव गुट में संजय पांडे उपाध्यक्ष, पूर्व क्रिकेटर तिवारी सचिव, शाहबाज नदीम सह सचिव और अमिताभ घोष कोषाध्यक्ष के दावेदार हैं। वहीं एसके बेहरा गुट की ओर से नंदू पटेल उपाध्यक्ष, पिच क्यूरेटर एसबी सिंह सचिव, राजकुमार शर्मा सह सचिव और सौम्या सन कोषाध्यक्ष पद के लिए मैदान में हैं। 

चुनाव के लिए जेएससीए स्टेडियम परसर में नॉर्थ गेट के पास 7 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 718 वोटर सुबह 8:30 से दोहपर 1:00 बजे तक मतदान करेंगे। पहले आधे घंटे में यानी 8:30 से 9:00 बजे तक उम्मीदवारों को वोट डालने का समय दिया गया है। दोपहर 2:00 बजे से मतगणना शुरू होगी और 3:30 से 4:00 बजे के बीच परिणाम घोषित किए जाएंगे। 


 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Ranchi News JSCA Election