logo

जेपीएससी ने जेट के आवेदन की तिथि 17 नवंबर तक बढ़ाई

JPSC32.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) के लिए आवेदन की तिथि को फिर बढ़ा दी है। अब जेट के लिए इच्छुक उम्मीदवार 17 नवंबर 2025 की रात 11.45 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 18 नवंबर की शाम पांच बजे तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। साथ ही आवेदन करनेवाले उम्मीदवारों के लिए कॉरेक्शन विंडो 19 नवंबर से 21 नवंबर शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। मालूम हो कि जेट के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर तक बढ़ायी गयी थी। कल यह तिथि भी समाप्त हो गयी थी।


सहायक प्राध्यापकों को मिला प्रमोशन
इधर जेपीएससी ने 384 सहायक प्राध्यापकों को भी प्रमोशन दे दिया है। इनका प्रमोशन काफी दिनों से लटका हुआ था। प्रमोशन मिलने के बाद अब ये स्टेज वन से स्टेज टू के प्राध्यापक हो जाएंगे। जिन सहायक प्राध्यापकों को प्रमोशन मिला है, उनमें रांची विवि के 127, नीलांबर पीतांबर विवि के 14, विनोबा भावे विवि के 56, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के 25, सिदो कान्हों विवि के 94, विनोद बिहारी महतो विवि के 60 सहायक प्राध्यापक शामिल हैं।

Tags - Jharkhand JPSC JET Application Date Extended till 17th November Assistant Professor Promotion