logo

पत्रकारिता से राजनीति में नितेश तिवारी की एंट्री, JLKM ने सौंपी पलामू प्रमंडल महासचिव की जिम्मेदारी

पत्रकारिता से राजनीति में नितेश तिवारी की एंट्री, JLKM ने सौंपी पलामू प्रमंडल महासचिव की जिम्मेदारी

पलामू: 
पलामू के पत्रकार नितेश तिवारी अब झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) से जुड़ गए हैं। संगठन की ओर से जारी पत्र के अनुसार, उन्हें तत्काल प्रभाव से पलामू प्रमंडल महासचिव के विशेष प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पत्रकारिता के बाद नई राजनीतिक भूमिका
नितेश तिवारी ने JLKM का हाथ थामते हुए संगठन में अपनी नई जिम्मेदारी संभाली है। उनकी राजनीतिक भूमिका में एंट्री के बाद पलामू के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय नितेश तिवारी अब संगठन के माध्यम से पलामू प्रमंडल में अपनी नई भूमिका निभाते नजर आएंगे।

संगठन को मजबूत करने की कही बात
JLKM से जुड़ने के बाद नितेश तिवारी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करने की बात कही है। संगठन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उनकी निष्ठा, समर्पण और सक्रिय योगदान को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।

जयराम महतो ने जारी किया नियुक्ति पत्र
नितेश तिवारी को जिम्मेदारी सौंपे जाने से संबंधित पत्र जयराम कुमार महतो, विधायक डुमरी एवं सह-केंद्रीय अध्यक्ष, JLKM की ओर से जारी किया गया है। पत्र में नितेश तिवारी से संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई है।

Tags - Nitesh Tiwari JLKM Jairam Mahato Palamu News Jharkhand Politics