द फॉलोअप डेस्क
राजमहल से झामुमो सांसद विजय हांसदा ने इलेक्टोरल बॉन्ड को सदी का सबसे बड़ा स्कैम बताया है। विजय हांसदा ने इसे केंद्रीय एजेंसियों के सहारे वसूली की गई रंगदारी भी कहा। सांसद ने आगे कहा कि अब देश की बचानी की ये लड़ाई है। इसी के तहत इंडिया गठबंधन काम कर रहा है। गौरतलब है कि विजय हांसदा झामुमो के टिकट से राजमहल लोकसभा सीट से 2 बार के सांसद हैं। इस बार भी उनकी उम्मीदवारी पक्की मानी जा रही है।
जबरन चंदा वसूली का बड़ा आरोप लगाया
गौरतलब है कि गोड्डा के सुंदरपहाड़ी में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के विजय हांसदा शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड को सदी का सबसे बड़ा घोटाला बता दिया। साथ ही केंद्र सरकार पर सेंट्रल एजेंसियों का दुरुपयोग कर कारोबारियों से जबरन चंदा वसूली का बड़ा आरोप लगाया।
एक मात्र सांसद जिन्होंने मोदी लहर में जीत हासिल की
विजय हांसदा राजमहल लोकसभा सीट से दो बार के सांसद हैं और इस बार भी राजमहल सीट से इंडिया गठबंधन की ओर से उम्मीदवारी तय मानी जा रही है। वहीं उनके सामने बीजेपी की ओर ताला मरांडी को प्रत्याशी बनाया गया है। बता दें कि झामुमो के एक मात्र सांसद विजय हांसदा हैं, जो लोकसभा में चुनकर गए थे। इसमें बड़ी बात यह है कि मोदी लहर के बावजूद भी 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में विजय हांसदा ने जीत दर्ज कर अपनी तगड़ी उपस्थिति दर्ज करायी और दोनों बार अपने विरोधियों को परास्त किया।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86