द फॉलोअप डेस्क
धनबाद के बाद झामुमो ने मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए जेबा कादिरी और आदित्यपुूर में भूगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन को समर्थन दिया है। वहीं, शकुंतला महली ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया है।
धनबाद में झामुमो ने पूर्व भाजपा नेता चंद्रशेखर अग्रवाल का समर्थन की घोषणा की थी। मानगो में अब कांग्रेस समर्थित पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता और भाजपा समर्थित संध्या सिंह मैदान में हैं। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव की पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव और भाजपा नेत्री लक्खी सिंह चुनावी मैदान में हैं।
इसी तरह कांग्रेस नेत्री साइस्ता परवीन ऊर्फ जेबा खान और पार्वती देवी भी मैदान में खड़ी रह गयी। इसके अलावा किसी दल विशेष से नजदीकी नाता नहीं रखनेवाली जेबा कादिरी, बनिता सहाय, राईमुनी सुंडी, इंदिरा सुंडी, प्रतिभा रानी, सुशीला सिंह और सोनामुनी सोरेन भी चुनाव मैदान में है। इधर आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए झामुमो ने डब्बा सोरेन का का समर्थन किया है। मालूम हो कि भाजपा ने यहां प्रभाषिणी कंडुलना और कांग्रेस ने विक्रम किस्कू का समर्थन किया है। धनबाद नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा विधायक रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह चुनाव मैदान में डटे ही रह गए। मालूम हो कि यहां भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी संजीव अग्रवाल हैं।

गिरिडीह में भाजपा से जुड़े और दो नेता चुनाव मैदान में
गिरिडीह नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा ने शैलेंद्र चौधरी का समर्थन किया है। प्रमिला मेहरा यहां झामुमो समर्थित और फूल देवी जेएलकेएम समर्थित प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने यहां समीर राज चौधरी का समर्थन किया है। अर्जुन बैठा निर्दलीय ताल ठोक रहे हैं। वहीं भाजपा से जुड़े कामेश्वर पासवान और प्रकाश दास भी मैदान में बने रह गए हैं।
मेदिनीनगर में रिंकू सिंह ने नामांकन वापस नहीं लिया
मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर पद के चुनाव में भाजपा ने अरुणा शंकर का समर्थन किया है। कांग्रेस ने नम्रता त्रिपाठी, झामुमो ने पूनम सिंह, जेएलकेएम ने आयशा सिंह और लोजपा ने मीना गुप्ता का। लेकिन भाजपा नेता की पत्नी रिंकु सिंह भी चुनाव मैदान में डटी रह गयी है। इसके अलावा जानकी ओझा और जयश्री गुप्ता, जानकी देवी, मेघा,शीला कुमारी और श्वेता विकास कुमारी भी चुनाव मैदान में शेष रह गयी है।
.jpeg)
रांची नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी
रमा खलखो (कांग्रेस समर्थित)
देवी दयाल मुण्डा (निर्दलीय)
सोनू खलखो (झामुमो लेकिन पार्टी का समर्थन नहीं)
सुजाता कच्छप
विनोद कुमार बड़ाईक
प्रवीण कच्छप
सुमन कांत तिग्गा
किरण कुमारी (CPI समर्थित)
सुरेंद्र लिंडा (आजसू)
रौशनी खलखो (भाजपा समर्थित)
सुजीत विजय आनंद कुजूर (झामुमो सर्थित)
.jpg)
संघ से जुड़ा होने के दावे के साथ हजारीबाग में चुनाव लड़ रहे अरविंद राणा
हजारीबाग नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित सुदेश चंद्रवंशी, कांग्रेस समर्थित तसलीम अंसारी और झामुमो समर्थित विकास राणा चुनाव मैदान में रह गए हैं। भाजपा नेता आलोक कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। अब संघ से अपने रिश्ते को बता कर अरविंद राणा चुनाव मैंदान में रह गए हैं।
जुगसलाई भाजपा और जेएमएम प्रत्याशी आमने-सामने होंगी
भाजपा ने जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए रिंकू सिंह का समर्थन किया है। वहीं झामुमो नेता हिदायतुल्ला खान की पत्नी नौशीन खान खड़ी हैं। इसके अलावा बतौर निर्दलीय या विभिन्न संगठनों से जुड़ी इंदु देवी, नीलोफर हुसैन, डॉली मल्लिक, मुशर्रत खातून, बलबीर कौर चुनाव मैदान में रह गयी है। मालूम हो कि कल स्क्रुटनी में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भोगेंद्र मिश्रा की बहु आरती चौधरी का नामांकन रद्द हो गया था। कांग्रेस ने आरती चौधरी का ही समर्थन किया था।
गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद
संतोष केशरी ( झामुमो)
कंचन जायसवाल ( भाजपा )
विकास माली ( राजद )
दीपक शर्मा ( आजसू )
अलखनाथ पांडेय
अनिता दत्त
दौलत सोनी
मासूम खान
मो. याकुब इकबाल
श्रीबंशीधर नगर नगर पंचायत अध्यक्ष
1.किरण कुमारी
2.पिंटू देवी
3.रीना देवी
4.रूबी कुमारी
5.लता देवी
6.विजयालक्ष्मी
7.शमीमा बानो
8.साधना देवी
9.सुधा देवी
10.रेखा देवी(भाजपा)
.jpg)