logo

झारखंड का विरोध करने वाली कांग्रेस की गोद में बैठ गया JMM, पूरे राज्य में मचा दी खुली लूट; चाईबासा में बोले मोदी

मपोग3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर पीएम मोदी आजा चाईबासा पहुंचे थे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के जल जंगल और जमीन पर हमारे आदिवासी भाई बहनों का अधिकार है। लेकिन, झामुमो और कांग्रेस इसे अपनी जागीर समझते हैं। तभी तो झारखंड के हर संसाधन की खुली लूट चल रही है। इतना बड़ा शराब घोटाला यहां की झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने किया। पूरे राज्य के खान खनिज को बालू को अवैध खनन कर लूटा जा रहा है। पार्टी के छुटभैया नेता से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री तक, सबके सब इसमें जुटे हैं। उनके इलाके में ही सैकड़ों करोड़ रुपये के अवैध खनन घोटाला हुआ है। ये लोग इतने पर ही नहीं रूके। इन्होंने आदिवासियों की जमीने लूटने के बाद हमारे देश की सेना की जमीन भी लूट ली। सेना की जमीन पर भी आंखें गड़ाई। इतना बड़ा जमीन घोटाला झामुमो के लोगों ने किया। कांग्रेस झामुमो ने मिलकर झारखंड के मान सम्मान को चोट पहुंचाई है। नौजवानों से पूछना चाहता हूं। माता बहनों से पूछना चाहता हूं। क्या झारखंड के लूटने वालों को माफ करेंगे क्या।

लूट की रेस चल रही है

कांग्रेस और झामुमो में बहुत बड़ी रेस चल रही है। लूट करने की रेस भ्रष्टाचार की रेस। यहां कांग्रेस के सांसद के ठिकाने से 300 करोड़ रुपये नगद बरामद हुए। 300 करोड़ से ज्यादा केवल कैश। आपने देखा होगा कि बैंकों से मशीन लाने पड़ी। मशीने हांफती थी। थक जाती थी। झारखंड को लूटने की रेस कहां-कहां तक पहुंच गई है। आप मुझे जवाब दीजिए। ये जो लूट का पैसा निकल रहा है। आपसे पूछना चाहता हूं कि पैसा किसका है। ये पैसा, संपत्ति झारखंड के गांव, गरीब, मजदूर, किसान, दलित, आदिवासी का है। ये आपके पैसे की लूट है। कांग्रेस और झामुमो किस मुंह से वोट मांगने आती है। ये कितने बेशरम है। लूट में पकड़ जाते हैं लेकिन परवाह नहीं है। दिल्ली में सरकार क्यों बनानी है। आपके भला क्या करेंगे। देश के नौजवानों का भविष्य बनाने के लिए सरकार नहीं बनानी है।

दिल्ली में सरकार बनाकर लूटना चाहते हैं

दिल्ली में सरकार बनाकर पूरे देश में बेलगाम लूट नहीं करेंगे तो क्या करेंगे। 2014 के पहले भी इस देश को लूटने के सिवाय इन्होंने कुछ नहीं किया। इंडी गठबंधन ने झारखंड के साथ सबसे धोखा किया है। जिस पार्टी ने सबसे ज्यादा झारखंड का विरोध किया। जिसने सबसे ज्यादा अत्याचार किया। आज झामुमो उन्हीं की गोद में बैठ गया। जो इंडी गठबंधन बिहार में जंगलराज लाया था, वही जंगलराज ये लोग झारखंड में और ज्यादा फैलाने में लगे हैं। अब तो आये दिन, व्यापारियों को फिरौती के लिए फोन आते हैं। अपराधियों को सीधे सरकारी संरक्षण मिलता है। इनकी सरकार में आदिवासियों की सरेआम हत्या होती है। ये आदिवासी समाज में अपराधियों का डर कायम रखना चाहते हैं। झारखंड को भ्रष्टाचार औऱ जंगलराज की आग में झोंकने वाले को सजा मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए। आपका हक लूटने वालों को सजा देने के लिए देश को आपके आशीर्वाद की जरूरत है।

Tags - Modi ji in Chaibasa Modi ji Jharkhand visit Chaibasa visit Modi Jharkhand latest news Jharkhand news Modi in Chaibasa Chaibasa latest news PM Modi Jharkhand