logo

इस दिन होगी JMM केंद्रीय समिति की बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारियों सहित इन मुद्दों पर होगा मंथन 

JMM6.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झामुमो की केन्द्रीय समिति की विस्तारित बैठक आगामी 14 अक्टुबर को आयोजित की जा रही है। यह बैठक सुबह 11.00 बजे से रांची के हरमु स्थित सोहराय भवन में होगी। इसमें पार्टी के पदाधिकारी, सदस्यगण, सभी जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव भी मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी पार्टी के महासचिव विनोज कुमार पाण्डेय ने दी है। 

बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा 

(1) आगामी झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024 पर चर्चा होगी। 

(2) राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा। 
(3) सदस्यता अभियान की समीक्षा। 
(4) सांगठनिक स्थिति पर विचार विमर्श। 

इसके साथ ही कुछ अन्य मुद्दो ंपर अध्यक्ष की अनुमित से विमर्श होगा। 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज झामुमो केन्द्रीय समिति बैठक Jharkhand News Jharkhand Hindi News JMM Central Committee Meeting