logo

रांची : JIASOWA द्वारा दिवाली मेला का आयोजन, बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी एडवेंचर गेम्स की होगी सुविधा

kalpana_soren.jpg

रांची:
झारखंड IAS आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (JIASOWA) द्वारा राजधानी में इस साल 14 से 18 अक्टूबर तक जेसोवा दिवाली मेला का आयोजन (Diwali fair organized) किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) से झारखंड आईएएस वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल से  मुलाकात की। इस दौरान कमंटी के सद्स्यों ने उन्हें मेला में सपरिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित दिया। कल्पना सोरेन से मुलाकात करनेवालों में जेसोवा की सचिव निक्की टोप्पो, सदस्य अर्पणा शर्मा, जगंधा, दिव्याश्री, अर्चना, जया सिन्हा, वंदना एवं दीपशिखा शामिल थीं। बता दें कि जेसोवा द्वारा 8 अक्टूबर को प्रेस वार्ता का आयोजन कर इस आयोजन की आधिकारिक घोषणा के साथ जेसोवा दिवाली मेला 2022 का ब्राउसर भी रिलीज किया गया था।

महिला उद्यमिता और ग्रामीण कारीगरों को दिया जाएगा बढ़ावा 
बता दें कि इस वर्ष दिवाली मेला पाँच दिनों का आयोजित किया जा रहा है। जेसोवा द्वारा दिवाली मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमिता और ग्रामीण कारीगरों को बढ़ावा देना है। इस बार मेले में गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों सहित देश भर से उद्यमी भाग लेंगे। इस वर्ष मेले में स्वदेशी कपड़ों, जनजातीय भोजन और स्वदेशी कला जैसे कोहबर और सोहराई से संबंधित स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। झारखंड राज्य एवं देश के कोने-कोने में प्रचलित लोक कलाओं से संबंधित उत्पाद, देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित परिधान जैसे रेशम, सिल्क के विभिन्न प्रकार के संग्रह उपलब्ध रहेंगे। इस बार मेले में झारखंड की प्राचीन लोककलाओं का भी प्रदर्शन किया जायेगा। इस मेले में बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के लिए एडवेंचर गेम्स आकर्षण के मुख्य केंद्र होंगे, जिसके अंतर्गत कई साहसिक खेल शामिल होंगे। मेले में स्टॉल और मनोरंजन क्षेत्र के अलावा, पूरे भारत के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे झूमर, छउ और अन्य लोक नृत्य आयोजित किया जायेगा। आगंतुकों की सुविधा के लिए मेला परिसर में मोबाईल एटीएम की व्यवस्था भी की जा रही है। इस वर्ष मेले में लगभग 200 से ज्यादा स्टॉल की व्यवस्थ्या की गई है। साथ ही मेले में हेल्थ चेक अप कैंप, आधार पंजीकरण केंद्र एवं झारखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से संबंधित स्टाल भी आकर्षण का केंद्र होंगे।


बच्चों के लिए कई अभियान
JIASOWA एक पंजीकृत सोसाइटी है, जो अपने स्थापना वर्ष से ही झारखंड में विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी कार्यों में अपनी सहभागिता प्रदर्शित करता रहा है। संस्था द्वारा आयोजित मेले के आयोजन से होने वाले आय, विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी कार्यों पर खर्च किये जाते हैं। जैसे- हेल्थ चेकअप कैम्प, समाज में पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, नेत्रहीन विद्यालय, मूक एवं बधिर विद्यालय, प्रोबेशन होम, वृद्धाश्रम एवं अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच उनके जरूरत की सामग्रियों का समय-समय पर वितरण, उनकी चिकित्सा हेतु अनुदान, पौधारोपण अभियान आदि। 


एसोसिएशन ने तीन इंजीनियरिंग छात्रों की पूरी पढ़ाई की व्यवस्था
JIASOWA द्वारा पिछले कुछ वर्षों के दौरान तीन इंजीनियरिंग छात्रों की पूरी पढ़ाई की व्यवस्था की गई।  जो आज अपनी पढ़ाई पूरी कर विभिन्न संस्थानों में कार्यरत हैं। जेसोवा ने हाल में 5 छात्रों को श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में बी.एड की पढ़ाई हेतु दाखिला दिलवाया है और उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च वहन कर रही है। साथ ही जेसोवा ने 5 गरीब बच्चों को गोद लिया है, जिनके पढ़ाई, कपड़े एवं अन्य खर्च जेसोवा द्वारा वहन किया जाता है। जेसोवा ने पिछले वर्षो में 3 आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेकर उन्हें माडर्न नर्सरी स्कूल में परवर्तित किया है। साथ ही महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए जेसोवा ने राँची, खूँटी तथा लोहरदगा जिलों में कैंसर जागरूकता से संबंधित सेमिनार का भी आयोजन किया है। राँची में कैंसर संबंधी जागरूकता के लिए "राँची रंस एगेंस्ट कैंसर" का भी आयोजन किया गया। जेसोवा ने नगड़ी के स्वयं सहायता समूह को चाकलेट एवं केक बनाने की ट्रेनिंग दी थी और आज वो महिला स्वयं सहायता समूह न्यूक्लियस मॉल में अपना आउटलेट खोल चुका है। JIASOWA द्वारा वर्ष 2020 में कोविड के दौरान 10,00,000 (दस लाख) रुपये Jharkhand Chief Minister's Relief Fund में दिया गया ।