द फॉलोअप डेस्कः
आज से झारखंड में भरपूर गर्मी का एहसास होने वाला है। राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री से पास हो गया है। राज्य में चार ऐसे है जहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पार है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज पूर्वी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, सरायकेला का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, पश्चिम सिंहभूम का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और सिमडेगा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के सभी जिलों में आज से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
इधर पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान सरायकेला का 34.3 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान चतरा में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रांची में सोमवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस और पिछले 24 घंटे में 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।