logo

झारखंड के मौसम में जारी है उतार-चढ़ाव, मधुपुर में 40.5 मिमी वर्षा; कहीं बढ़ा तो कहीं गिरा तापमान

झारखंड के मौसम में जारी है उतार-चढ़ाव, मधुपुर में 40.5 मिमी वर्षा; कहीं बढ़ा तो कहीं गिरा तापमान

रांची
रांची (Ranchi) सहित राज्य भर में कहीं धूप खिलने और कहीं बादल छाने की वजह से तापमान (Temperature) में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को राजधानी रांची में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, तो वहीं जमशेदपुर (Jamshedpur) में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इसी प्रकार डालटेनगंज (Daltonganj) और बोकारो (Bokaro) में भी अधिकतम तापमान में एक डिग्री और चाईबासा (Chaibasa) में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, राज्य भर में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में बुधवार की तुलना में गुरुवार को रांची में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सबसे अधिक बारिश मधुपुर में 40.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई

इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश मधुपुर में 40.5 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वहीं पुटकी में 5.2 और जामताड़ा में भी मामूली बारिश (0.2 मिमी) रिकार्ड की गई। गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे, जबकि दोपहर बाद हल्की धूप खिली रही। वहीं, गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


 

Tags -  Jharkhand Weather Madhupur Rainfall Ranchi Temperature Weather Update Rainfall Report