logo

झारखंड पार्टी ने खूंटी से अर्पणा हंस और दुमका में मुन्नी हांसदा को बनाया प्रत्याशी

a4116.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

झारखंड पार्टी ने प्रदेश की 2 और संसदीय सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार ने दुमका लोकसभा सीट से मुन्नी हांसदा और खूंटी संसदीय सीट से अर्पणा हंस की उम्मीदवारी का ऐलान किया। झारखंड पार्टी इससे पहले हजारीबाग, चतरा और चाईबासा में प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

 पहले तीन सीटों पर उतार चुकी है प्रत्याशी
झारखंड पार्टी ने हजारीबाग से राजकुमार कुशवाहा, चतरा से दर्शन गंझू और चाईबासा से चित्रसेन सिंकू को प्रत्याशी बनाया है। गौरतलब है कि पार्टी ने पहले 3 उम्मीदवारों का ऐलान करते हुए कहा था कि वे प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने बताया था कि पार्टी लोहरदगा, खूंटी और राजमहल सीट पर भी चुनाव लड़ेगी। द फॉलोअप से खास बातचीत में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया था कि यदि लोबिन हेम्ब्रम चाहेंगे तो पार्टी उन्हें राजमहल में समर्थन देगी। उन्होंने ये भी कहा था कि यदि चमरा लिंडा चाहेंगे तो पार्टी उनको लोहरदगा लोकसभा सीट पर समर्थन देने को तैयार है। 
 

Tags - Jharkhand PartyDumkaKhuntiLok Sabha Chunav 2024Jharkhand News