logo

रांची के धुर्वा में फहराया गया झारखंड का सबसे बड़ा महावीरी झंडा, 1100 मीटर लंबाई

mahabir.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
रांची के धुर्वा के टंकी साइड में झारखंड का सबसे बड़ा महावीरी झंडा लहराया गया। झंडा को उठाने के लिए क्रेन की मदद ली गई। करीब 200 लोगों ने झंडे का रस्सी पकड़ा था। तब जाकर यह झंडा खड़ा हो सका। समिति के लोगों का कहना है कि हम पिछले 3 दिन से झंडा को खड़ा करने में लगे हैं। लेकिन झंडा काफी बड़ा और भारी होने के कारण बार-बार गिर जा रहा था। तीन बार झंडे का बांस भी टूट गया था। इसलिए आज क्रेन की मदद ली गई। पिछले साल इसी जगह पर 650 मीटर का झंडा फहराया गया था। 


पूरा मोहल्ला एक साथ मनाता है रामनवमी 
गूगल में सर्च करने पर भी यह झंडा सबसे बड़ा महावीरी झंडा के रूप में सामने आता है। मोहल्ले वाले 3 महीने पहले से ही रामनवमी की तैयारी करने लगते हैं। महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। रामनवमी से 1 सप्ताह पहले पूरा मोहल्ला ठीक से सो भी नहीं पाता है। सब लोग झंडा को खड़ा करने के लिए उसके पीछे रात दिन लगे रहते हैं।

झंडे का रंग लाल

ग्यारह सौ मीटर का झंडा काफी बड़ा लंबा और चौड़ा है। इस बार झंडे का रंग लाल रखा गया है। पिछले साल का झंडे का रंग पीला है। वह भी अह तक खड़ा है। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, युवा सबने मिलकर क्रेन की मदद से आखिर का झंडा खड़ा कर ही दिया। पूरा मोहल्ला जय श्रीराम के जयकारों से गूंज रहा है।