logo

झारखंड कुम्हार महासभा ने मैट्रिक और इंटर के सफल छात्रों को सम्मानित किया 

kumhar.JPG

रांची 

आज श्री दिगंबर जैन धर्मशाला हरमू रोड रांची में झारखंड कुम्हार महासभा प्रदेश के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजू कुमार प्रजापति ने की। इसमें झारखंड में वर्ष 2023 एवम 2024  में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मैट्रिक एवम इंटर के बच्चों को सम्मानित किया गया। साथ ही झारखंड में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षिकाएं को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर समाज सेवी राजू कुमार प्रजापति, प्रसाद महतो, संजीत कुमार प्रजापति को भी सम्मानित किया गया। समारोह में झारखंड प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए। 


इन्होंने किया संबोधित 

सफल विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो दिया गया। प्रदेश महामंत्री संजय प्रजापति के द्वारा बच्चों को आगे सफल होने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर झारखण्ड कुम्हार महासभा का वेलफेयर फंड का गठन किया गया। इसके माध्यम से समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को मदद की जायेगी। कार्यक्रम को प्रदेश संरक्षक  त्रिवेणी काशी, प्रदेश उपाध्यक्ष पीतांबर महतो, विनोद प्रजापति, युगल किशोर प्रजापति, प्रदेश कोषाध्यक्ष तुलसी पंडित आदि ने संबोधित किया। 

मौके पर ये लोग मौजूद रहे 
इस मौके पर प्रदेश महिला अध्यक्ष रेखा देवी, रांची जिला अध्यक्ष प्रसाद महतो, महिला अध्यक्ष ललिता देवी, प्रदेश सचिव गोपाल कुमार पंडित, रांची जिला कोषाध्यक्ष अनिल प्रसाद, स्वेत कमल, निरंजन कुमार, संजय कुमार, मदन कुमार, रमेश महतो, रामदेव महतो, रमेश प्रसाद, रुद्रदेव प्रजापति और अन्य लोग मौजूद रहे। 


 

Tags - Kumhar Mahasabhahonoured studentsJharkhand News