logo

झारखण्ड स्थापना दिवस : झारखण्ड जगुआर के जवानों और उनके परिजनों ने किया रक्तदान

jaguar.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखण्ड सरकार के निर्देशानुसार झारखण्ड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दिनांक 12 से 28 नवंबर तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं रक्तदान कर इस अभियान की शुरूआत की थी। इससे प्रेरित होकर झारखंड जगुआर परिसर में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य का उद्देश्य राज्य के स्थापना दिवस को सेवा और समर्पण भाव से मनाना और ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को पूरा करने में योगदान देना था। इस रक्तदान शिविर में पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर (एस.टी.एफ.) अनूप बिरथरे, पुलिस उप-महानिरीक्षक झारखण्ड जगुआर (एस.टी.एफ.) इन्द्रजीत महथा, पुलिस उपाधीक्षक झारखण्ड जगुआर (एस.टी.एफ.) अतीन कुमार एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों/ कर्मियों ने रक्तदान किया एवं शिविर में कुल 40 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड जगुआर (एस.टी.एफ.) अनूप बिरथरे ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। यह आयोजन राज्य के प्रति कर्तव्य और मानवीय मूल्यों को दर्शाता है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे समाजोपयोगी कार्यों को जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। राज्य के हर जिले और अस्पतालों में जारी रक्तदान शिविर का लाभ मिलता दिख रहा है। सरकारी अस्पतालों में रक्त की भारी कमी की भरपाई हो रही है। गरीब, बीमार और जरुरतमंदों को रक्त उपलब्ध होने लगा है।

Tags - Jharkhand Jaguar Blood Donation Camp Anoop Birthare Indrajit Mahatha