द फॉलोअप डेस्क
नये वर्ष में झारखंड सरकार शिक्षा से जुड़े हर दिन बड़े फैसले ले रही है। अब झारखंड सरकार राज्य के तीन जिलों में 17 मॉडल स्कूल की स्थापना का फैसला लिया है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है। इसके लिए टेंडर भरने की अंतिम तिथि तीन फरवरी शाम तीन बजे तक निर्धारित की गयी है। यह टेंडर झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: साहिबगंज डीसी से 7 घंटे पूछताछ के बाद ईडी ने छोड़ा

एजेंसी को सशर्त दिया जायेगा काम
मॉडल स्कूल की कुल लागत 982.27 लाख रूपये तय किया गया है। काम एजेंसी को सशर्त दी जायेगी। एजेंसी को पूरा काम चार माह में खत्म करने होंगे। राज्य में मॉडल स्कूलों की संख्या फिलहाल 89 हैं। इन स्कूलों को मिलाकर कुल 3560 सीटें हैं। इनमें गिरिडीह जिलें 11 मॉडल स्कूल संचालित हैं। जबकि, रांची और गुमला जिले समेत अन्य जिलों में आठ-आठ मॉडल स्कूल हैं। बता दें की मॉडल स्कूल कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम के अलावा सरायकेला-खरसांवा जिले में बनेगा। हालांकि टेंडर खुलने की तिथि की घोषणा नहीं की गयी है।
