logo

झारखंड की लड़की ने कर्नाटक में की आत्महत्या, माता-पिता शव लाने में असमर्थ 

death3.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड के लातेहार थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय नीलम कुमारी ने कर्नाटक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना रविवार रात 8 बजे की है जब नीलम के पिता बजार गए हुए थे और उसकी मां खाना बना रही थी। नीलम अपने माता- पिता के साथ कर्नाटक में रहती थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को कर्नाटक से लातेहार लाने में असमर्थ है। 

लातेहार सदर थाना क्षेत्र के परसही पंचायत के जलता निवासी सरयू भुईयां की पुत्री नीलम ने कर्नाटक राज्य के पुतूर जिला के उपी नगड़ी क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लोकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

परिजनों का कहना है कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। जिस वजह से वे लोग कर्नाटक में रह कर मजदूरी करते थे। परिजनों ने शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम और उपायुक्त गरिमा सिंह से अपनी पुत्री का शव झारखंड लाने की गुहार लगाई है।


 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज Jharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News