logo

Ranchi : झामुमो से कांग्रेस की एकतरफा प्यार की कीमत कार्यकर्ता अपनी मान-मर्यादा से चुका रहा है- मयूर शेखर झा

a14.jpg

रांची: 

झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा महुआ माझी को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने पर झारखंड कांग्रेस मीडिया सेल के प्रभारी मयूर शेखर झा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। झारखंड कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए मयूर शेखर झा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रति झारखंड कांग्रेस के एकतरफा प्यार की कीमत हर दिन प्रदेश का हर कार्यकर्ता अपनी राजनीतिक मान-मर्यादा से चुका रहा है। उनका ये ट्वीट कांग्रेस द्वारा राज्यसभा का उम्मीदवार नहीं दिए जाने को लेकर है। 

 

महुआ मांझी की राज्यसभा उम्मीदवारी पर निशाना
मयूर शेखऱ झा का बयान मुख्यमंत्री हेमतं सोरेन द्वारा महुआ मांझी का नाम झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से राज्यसभा उम्मीदवारी के लिए घोषित करने के तुरंत बाद आया। दरअसल, लंबे समय से झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के बीच राज्यसभा सीट पर उम्मीदवारी को लेकर खींचतान चल रहा था।

कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा था कि इस बार राज्यसभा की उम्मीदवारी पर उनका स्वाभाविक हक बनता है क्योंकि उन्होंने पिछली दफा झामुमो के लिए अपनी सीट त्याग दी थी। वहां झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संख्याबल के आधार पर अपना दावा जताया था। 

सुप्रियो भट्टाचार्य और राजीव रंजन के बीच की बहस
इसी खींचतान के बीच 2 दिन पहले झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य और कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन के बीच गहमा-गहमी भी रही। सुप्रियो भट्टाचार्य ने जहां कहा कि कांग्रेस आंख दिखाकर याचना नहीं करे। हर हाल में झामुमो से ही राज्यसभा प्रत्याशी होगा वहीं राजीव रंजन ने कहा कि हम गठबंधन धर्म का पालन कर रहे हैं। पिछली बार राज्यसभा की उम्मीदवारी आपसी सहमति से तय हुआ था। झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन का गांठ खोलने वाली बयानबाजी ना करे। 

क्या महुआ मांझी हैं यूपीए गठबंधन की साझा प्रत्याशी! 
रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि उनकी, सोनिया गांधी से राज्यसभा की उम्मीदवारी को लेकर बातचीत हुई। बातचीत सकारात्मक रही। उन्होंने ये भी कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन का एक ही प्रत्याशी होगा।

अब ऐलान के बाद लग रहा है कि यूपीए गठबंधन की तरफ से झामुमो की महुआ मांझी ही राज्यसभा उम्मीदवार हैं। वैसे यूपीए गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय, फुरकान अंसारी और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का नाम भी चर्चा में था।