logo

15 दिसंबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, इन अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

project6.jpeg

रांची 
झारखंड कैबिनेट की बैठक 15 दिसंबर को बुलाई गयी है। कैबिनेट की बैठक विधानसभा सत्र के तुरंत बाद शाम 4 बजे होगी। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई विधेयक को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसमें मुख्य रूप से 1932 के खतियान आधारित नियोजन नीति की चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में इस पर फिर से विचार होगा औऱ इसे नये सिरे से परिभाषित किया जायेगा। गौरतलब है कि इस विधेयक को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एक बार विधानसभा को लौटा चुके है। इसे पुन: परिभाषित करने के बाद दोबारा विधानसभा में पारित कराया जायेगा। विधानसभा के बाद इसे स्वीकृति के लिए राज्यपाल के पास दोबारा भेजा जायेगा। इस प्रक्रिया में राज्यपाल के सुझावों पर विचार होगा। 

अनुपूरक बजट को मिल सकती है स्वीकृति 
कैबिनेट की बैठक में इसके अलावा कई अन्य विधेयक को भी स्वीकृति दी जानी है। इसमें द्वितीय अनुपूरक बजट भी शामिल है। कैबिनेट के बाद अन्य विधेयकों के साथ अनुपूरक बजट को भी विधनसभा के पटल पर रखा जायेगा। जानकारों का मानना है कि राज्य का अनुपूरक बजट भी इस बार काफी अहम होने वाला है। क्योंकि अगले साल ही विधानसभा और लोकसभा के चुनाव संभावित हैं। इस नजरिये बजट के जरिये आम जनता को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की कोशिश होगी।