logo

रांची में संपन्न होगी बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा, ऐतिहासिक होगा आयोजन

a201.jpeg

रांची:

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा अब तक 8 चरणों में 71 विधानसभा क्षेत्रों से गुजर चुकी है। यात्रा का समापन 28 अक्टूबर को रांची में होगा। पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने रांची में आयोजित रांची महानगर एवं ग्रामीण जिला की संयुक्त बैठक में कहा कि संकल्प यात्रा का समापन ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा के दौरान पार्टी को जनता का स्नेह मिला। गंगोत्री कुजूर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यक्रम की सफलता में उनका योगदान जरूरी होगा।

नेताओं ने राज्य सरकार पर बोला हमला
बीजेपी प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि पूरे राज्य में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ आक्रोश है। जनता बाबूलाल मरांडी को ना केवल सुन रही है बल्कि उनकी बातों पर भरोसा भी कर रही है। जनता को विश्वास है कि बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में झारखंड भ्रष्टाचार, बिगड़ी हुई कानून-व्यवस्था, हत्या, लूट और बलात्कार की वारदातों से उबर जाएगा। आदित्य साहू ने कहा कि जनता अवसर की तलाश में है कि कब वह हेमंत सोरेन सरकार को सबक सिखाएगी।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि बीजेपी की संकल्प यात्रा को जनभागीदारी ने जन संकल्प यात्रा में बदल दिया। 

हमारे कार्यकर्ताओं में बजरंगी ताकत है- सीपी सिंह

रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा से बीजेपी में भरोसा जगा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के भरोसे पर खरा उतरना होगा। 

रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं में बजरंगी ताकत है। इनको ताकत का एहसास कराना होगा। कार्यकर्ताओं के ही प्रयास से हमने कई कार्यक्रमों में इतिहास रचा है। उनकी जिम्मेदारी से निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।