नई दिल्ली/रांची
नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नामांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा भी शामिल हुए।
इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पीएन सिंह, अभयकांत प्रसाद, यदुनाथ पांडेय, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, दीपक प्रकाश, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, राकेश प्रसाद और बालमुकुंद सहाय की भी उपस्थिति रही।
.jpeg)
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, मंत्री गणेश मिश्र, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व सांसद गीता कोड़ा और पूर्व विधायक जीतू चरण राम भी शामिल हुए।
नामांकन कार्यक्रम में झारखंड भाजपा नेतृत्व की सक्रिय भागीदारी को संगठनात्मक एकजुटता और राष्ट्रीय राजनीति में राज्य की मजबूत भूमिका के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
