logo

झामुमो-कांग्रेस की सरकार में झारखंड घोटाले और भ्रष्टाचार का अड्डा बना- जुएल उरांव 

JUALORAON.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
रांची के नगड़ी में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ बीजेपी की परिवर्तन यात्रा शुरू हुई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया और उनके आदर्शों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि झारखंड को बिरसा मुंडा के सपनों के अनुरूप विकसित करने के लिए बीजेपी और झारखंड की जनता मिलकर काम करेगी। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार युवा, महिला, किसान और आदिवासी विरोधी है।

राज्य की महिलाएं असुरक्षित 
जुएल उरांव ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार युवा विरोधी है। युवाओं को रोजगार देने के बजाय सरकार उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित के लिए कोई ठोस कदम भी नहीं उठा रही है। राज्य सरकार ने जनता को छला है। राज्य की महिलाएं असुरक्षित हैं। वहीं आदिवासियों को भी सरकार अनदेखा कर रही है। झामुमो-कांग्रेस की सरकार में झारखंड घोटाले और भ्रष्टाचार का अड्डा बन कर रह गया है। 

हटिया रोड-शो  के दौरान जनता का उत्साह दिखा 
जुएल उरांव ने  कहा कि बीजेपी झारखंड में बदलाव लाने के लिए कटिबद्ध है और जनता के सहयोग से यह संभव होगा। हटिया रोड-शो  के दौरान जनता का उत्साह देखकर यह साबित होता है कि झारखंड में परिवर्तन होकर रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड की माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा के लिए बीजेपी संकल्पित है। जुएल उरांव जब रांची एयरपोर्ट पहुंचे तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को स्वागत के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि कार्यकर्ता और समर्थक राज्य में परिवर्तन लाने के लिए तत्पर हैं।


 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज बीजेपी परिवर्तन यात्रा Jharkhand News Jharkhand Hindi News Jharkhand Latest News BJP Parivartan Yatra