रांची
झारखंड में 10 अगस्त को छात्र आंदोलन के दौरान हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार, 11 अगस्त को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में प्रदेश संगठन की ओर से बंद की घोषणा की गई। पार्टी ने सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक पूरे राज्य में बंद रखने की अपील की है। बंद को देखते हुए राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहने की संभावना है। वहीं, एहतियात के तौर पर रांची समेत विभिन्न जिलों के कई निजी स्कूलों ने भी सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया है।
छात्र आंदोलन पर भाजपा का विरोध
भाजपा का कहना है कि JPSC, JSSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने का आरोप लगाया गया है। भाजपा ने इस कार्रवाई को छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है और विरोध स्वरूप झारखंड बंद का आह्वान किया है।
इन स्कूलों में रहेगा अवकाश, जिनकी सूची नीचे में है पढ़े
बंद के मद्देनजर रांची के कई प्रमुख निजी शिक्षण संस्थानों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को स्कूल बंद रहने की सूचना जारी की है। इनमें डीपीएस, लेडी केसी राय स्कूल, जेवीएम श्यामली, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कैंब्रियन स्कूल, ऑक्सफोर्ड स्कूल, सच्चिदानंद स्कूल, शारदा ग्लोबल स्कूल, मेरे नन्हे कदम स्कूल, ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल, चिरंजीव पब्लिक स्कूल, मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, सरला बिरला स्कूल, श्रद्धानंद बाल मंदिर, सेवंथ स्टार एकेडमी, संत माइकल स्कूल, स्टेप बाय स्टेप स्कूल, ब्रिजफोर्ड स्कूल, टेंडर हार्ट स्कूल, ओडीएम सफायर स्कूल, डीएवी नंदराज बरियातू, संत माइकल प्ले स्कूल, जी एंड एच स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, लाला लाजपत राय स्कूल, नोवल किड्स प्ले स्कूल, यूरो किड्स (मोरहाबादी एवं कांके), ड्रीमर डेन प्री स्कूल, कोलकाता पब्लिक स्कूल, सृजन वैली स्कूल, ईस्ट प्वाइंट स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल, डीएवी बरियातू, डीएवी गांधीनगर, संत जेवियर स्कूल, सुरेंद्र नाथ स्कूल, डीएवी हेहल और एसआर डीएवी स्कूल शामिल हैं।