logo

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने पति संजीव सिंह की तस्वीर के साथ महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी

ीोुगलग3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने मंगलवार को महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। विधायक रागिनी सिंह ने अपने पति झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की तस्वीर के साथ पवित्र स्नान किया। संगम में डुबकी लगाने के बाद विधायक ने त्रिवेणी घाट पर पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान उन्होंने पति संजीव सिंह, पूरे परिवार समेत कोयलांचलवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। रागिनी सिंह सड़क मार्ग से प्रयागराज पहुंचीं थीं। धनबाद से यह दूरी तय करने में उन्हें 24 घंटे से अधिक का समय लगा। रास्ते में उन्हें जाम से भी जूझना पड़ा। बता दें कि विधायक रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह पिछले कई सालों से जेल में बंद हैं। संजीव सिंह पर अपने चचेरे भाई पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या की साजिश का आरोप है। उनकी जमानत की लिए हाल में ही सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।