रांची
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की अध्यक्षता कर रहे सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग में नई नियुक्ति की घोषणा की है। जारी अधिसूचना के अनुसार, जीनल एन. गाला को झारखंड पीसीसी के अल्पसंख्यक विभाग की प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। अधिसूचना की प्रतियां झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड पीसीसी प्रभारी के. राजू, और विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी को भी भेजी गई हैं। मुंबई, महाराष्ट्र निवासी जीनल गाला अब झारखंड में कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक मामलों से जुड़ी रणनीतियों और गतिविधियों का नेतृत्व करेंगी।