logo

गया : जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार की घर में घुस कर हत्या, अपराधियों ने मारी गोली

jdu_neta.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के गया जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब जेडीयू नेता की हत्या की खबर लोगों को मिली। अपराधियों ने घर में घुसकर जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को गोली मार दी। इस घटना में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है।

यह भी पढ़ें: डीजीपी नीरज सिन्हा को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, आज होंगे रिटायर, कब होगी नये डीजीपी के नाम की घोषणा ?
मामले की जांच में जुटी है पुलिस
घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गयी। जिससे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में लोगों ने उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने सुनील कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस ने कई लोगों को अलग अलग जगह से हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है, लेकिन अबतक अपराधी पकड़ से बाहर हैं।

गमछा बांधकर घर में घुसे थे अपराधी
हत्या के बाद से जितनी मुंह उतनी बात सुनने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि सुनील सुबह अपने घर पर ही मौजूद थे, तभी अज्ञात अपराधी चेहरे पर गमछा बांधकर घर के अंदर घुसे। जबतक सुनील सिंह कुछ समझ पाते अपराधियों ने फायरिंग कर दी। सुनील सिंह को गोली लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद से अपराधी वहां से फरार हो गये।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT