द फॉलोअप डेस्क
जयराम महतो ने आज रांची में ऐलान किया है कि झारखंड में आने वाले विधानसभा चुनाव में JBKSS कुल 55 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में कुल 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारा था। इन 8 लोकसभा सीटों के अंदर 46 विधानसभा सीटें आती है। जाहिर तौर पर हम इन सभी 46 विधानसभा सीटों पर चुनाव तो लड़ेंगे। इसके अलावे हमने सोचा है कि हम जमशेदपुर, खूंटी, गोड्डा लोकसभा सीट के अंदर आने वाले विधानसभा में भी जाएंगे। कुल मिलाकर हम 55 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 15 से 25 दिन के अंदर पार्टी को सिंबल भी अलॉट कर दिया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी का रजिस्ट्रेशन भी हो जाएगा।
विधानसभा में राज्यहित मुद्दों पर लड़ेंगे चुनाव
विधानसभा चुनाव में मुख्य मुद्दों को लेकर पूछे सवाल पर जयराम महतो ने कहा कि विधानसभा का चुनाव एवं राज्य के मुद्दों पर लड़ेंगे। झारखंड का सबसे ज्वलंत मुद्दा अभी छात्रों की निराशा है। राज्य के छात्रों की जो हताश है वह विधानसभा चुनाव में हमारा एक महत्वपूर्ण मुद्दा होगा। अगर हम सरकार में आते हैं तो हम सबसे पहले होने वाली परीक्षाओं में पारदर्शिता लाएंगे। फ्री एंड फेयर एग्जाम लिए जाएंगे। अगर उसमें कोई गड़बड़ी सामने आती है तो फिर चाहे कोई भी उच्च अधिकारी हो उन्हें बर्खास्त किया जाएगा। उनके साथ किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।
आने वाले दिनों में झारखंड की पॉलिटिक्स में हमलोग बेहतर स्थिति में होंगे
आजसू के चुनौती होने के सवाल पर जयराम महतो ने कहा कि कोई एक विशेष दल हमारी चुनौती नहीं है क्योंकि मैंने वहां वहां से वोट लाया, जहां से आजसू के अलावा बाकी पार्टियां थे, जिसे मैंने बेरमो से 53,000 वोट गेन किया। वह कांग्रेस की सीट है। पारंपरिक सीट कांग्रेस की। मैंने टुंडी से भी 60,000 वोट लाए। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा की सीट है। मैंने डुमरी से 90,000 वोट लेकर आया हूं। 90,000 मायने हैं। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा की पारंपरिक सीट है तो ऐसा नहीं है। किसी एक दल से हमारी लड़ाई नहीं है। हमारी लड़ाई एक विचारधारा की है और यह जो फिलहाल जो पॉलिटिक्स कर रहे हैं, उससे जनता कहीं ना कहीं कट रही है। हां नो डाउट, हमें समय लगेगा। लेकिन आने वाले दिनों में झारखंड की पॉलिटिक्स में हमलोग बेहतर स्थिति में होंगे और एक बेहतर क्षेत्रीय पार्टी के रूप में होंगे। अकेले लड़ेंगे आप। फिलहाल हमलोग विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ेंगे।
सभी समुदाय ने दिया समर्थन
जेबीकेएसएस को कुर्मी वोटरों को छोड़कर अन्य समुदाय से वोट नहीं मिलने के सवाल पर जयराम महतो ने कहा कि यह सरासर गलत है। कहा कि मैंने गिरिडीह लोकसभा चुनाव में 347322 वोट हासिल किया। इसमें सिर्फ कुर्मी समुदाय के ही वोट शामिल नहीं हैं। उन विधानसभा क्षेत्रों और बूथों से भी हमें मतदाताओं का काफी वोट मिला है, जहां कुर्मी जाति की संख्या कम है।