logo

जामताड़ा में सड़क हादसों का कहर: तीन दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार जिंदगी और मौत के बीच

WhatsApp_Image_2026-05-09_at_1_09_21_PM.jpeg

जामताड़ा 
शुक्रवार की शाम जामताड़ा जिले के लिए काल बनकर आई। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन भीषण सड़क हादसों ने पूरे इलाके को दहला दिया है। इन घटनाओं में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।बारात जा रहे चचेरे भाइयों को ट्रैक्टर ने रौंदा
पहली हृदयविदारक घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के तरणी गांव के पास घटित हुई। धनबाद जिले के गोविंदपुर (सहराज गांव) निवासी दो चचेरे भाई, बिनोद हेंब्रम और मुकेश हेंब्रम, बाइक पर सवार होकर एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयावह थी कि बिनोद हेंब्रम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, मुकेश हेंब्रम की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है; इस हादसे में उनका एक पैर शरीर से अलग हो गया और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, हालांकि चालक फरार होने में सफल रहा।आवारा पशु से टकराकर बाइक सवार हुआ लहूलुहान
दूसरी घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर स्कूल के समीप हुई। यहाँ शाम के वक्त एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के सामने अचानक एक गाय आ गई। बाइक सवार खुद को संभाल नहीं पाया और सीधे गाय से जा टकराया। टक्कर के बाद युवक सड़क पर दूर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया है।

​मुर्गाडीह पुल के पास तीसरा हादसा: एक धनबाद रेफर
नारायणपुर थाना क्षेत्र में ही तीसरी घटना मुर्गाडीह लोहारंगी पुल के पास हुई। यहाँ दो युवक, काली राम टुडू और रंजीत हसदा, सड़क दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कलीराम पुल के पास काम कर रहा था; इस दौरान रंजीत, जो बाइक से अपना घर जा रहा था, इसी दौरान संतराम बिगड़ने के कारण उसने कलीराम को टक्कर मार दी, जिस कारण दोनों घायल हो गए। दोनों को नारायणपुर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ रंजीत हांसदा की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया है। बता दें कि कलीराम टुडू थाना क्षेत्र के ही ठाकुराडीह गांव का करने वाला है, वहीं रंजीत मुर्गाडीह गांव का रहने वाला है।प्रशासनिक सतर्कता की मांग:
इन बैक-टू-बैक हादसों ने जिले की सड़क सुरक्षा और आवारा पशुओं के प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि सड़कों पर गश्त बढ़ाई जाए और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कसी जाए ताकि भविष्य में ऐसे जानलेवा हादसों को रोका जा सके।

Tags - JamtaraRoad AccidentJharkhand NewsBike CrashTractor Accident