जामताड़ा
जिले के नाला विधानसभा क्षेत्र (Nala Assembly Constituency) के सियार कटिया गांव (Siyar Katiya Village) के पास बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे (Road Accident) में पिता और पुत्र की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 48 वर्षीय सागर डोम (Sagar Dom) और उनके 24 वर्षीय पुत्र छोटन डोम (Chhotan Dom) के रूप में हुई है, जो संगा जोड़ी गांव (Sanga Jori Village) के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, छोटन अपने बीमार पिता का इलाज (Medical Treatment) कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नाला (Community Health Centre, Nala) गए थे। इलाज के बाद दोनों बाइक (Motorcycle) से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह भीषण हादसा (Fatal Accident) हो गया।

स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने मुआवजा तथा सुरक्षा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पूर्व मंत्री बाटुल झा भी मौजूद रहे। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने की प्रयास तथा मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
