logo

जामताड़ा में साइबर ठग अब 'Woohoo' ऐप से PhonePe यूजर्स को बना रहे शिकार, एक शातिर गिरफ्तार

WhatsApp_Image_2026-06-13_at_2_35_13_PM.jpeg

जामताड़ा
साइबर अपराधियों के गढ़ जामताड़ा से ठगी का एक नया और बेहद चौंकाने वाला तरीका सामने आया है। अब अपराधी 'Woohoo' ऐप के जरिए PhonePe यूजर्स को अपना शिकार बना रहे हैं, जहां सिर्फ एक कैशबैक मैसेज को 'Accept' करते ही लोगों के खाते से पैसे गायब हो रहे हैं। इस नए स्कैम का भंडाफोड़ करते हुए जामताड़ा पुलिस ने कर्माटांड़ के बरियारपुर गांव में छापेमारी कर एक शातिर साइबर अपराधी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए हैं। अपराध की शैली: 'Woohoo' ऐप के जरिए PhonePe यूजर्स को निशाना
साइबर डीएसपी अमित रविदास ने बताया कि यह अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए एक बेहद नया और शातिर तरीका अपना रहा था। शहाबुद्दीन अंसारी 'Woohoo' ऐप का इस्तेमाल करके आम लोगों के PhonePe नंबर पर ₹1,999 का फर्जी 'Cashback' मैसेज भेजता था। इसके बाद वह ग्राहकों को कॉल करके या झांसे में लेकर उस कैशबैक को 'Accept' करने के लिए कहता था। जैसे ही कोई अनजान व्यक्ति लालच या अनजाने में उस लिंक अथवा मैसेज को 'Accept' करता था, तो उसके बैंक खाते से पैसे कटकर सीधे अपराधियों के Woohoo ऐप वॉलेट में ट्रांसफर हो जाते थे। पुलिस के अनुसार, इस शातिर गिरोह का कार्यक्षेत्र केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में फैला हुआ था, जहां के सीधे-साधे लोगों को ये अपना शिकार बनाते थे।गिरफ्तार अपराधी और बरामदगी का विवरण
पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधी की पहचान शाहबुद्दीन अंसारी (उम्र 32 वर्ष) के रूप में हुई है। वह कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव का रहने वाला है और उसके पिता का नाम कासीम अंसारी है। गिरफ्तारी के समय तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किए जा रहे 02 मोबाइल फोन और 03 चालू (एक्टिव) सिम कार्ड बरामद कर जब्त किए हैं। इस संबंध में जामताड़ा साइबर अपराध थाना में कांड संख्या- 35/26 (दिनांक 12.06.2026) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.) 2023, आई.टी. एक्ट (I.T. Act) और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 की विभिन्न गंभीर व सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में शामिल जाबांज अधिकारी
​इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस टीम में मुख्य रूप से साइबर अपराध थाना जामताड़ा के पु०नि०-सह-थाना प्रभारी राजेश मंडल, पु०नि० प्रशांत कुमार और साइबर अपराध थाना समेत रिजर्व गार्ड के जाबांज आरक्षी व हवलदार शामिल थे, जिनकी तत्परता से इस अपराधी को दबोचा जा सका
 

Tags - Jamtara cyber crime online fraud Jamtara police PhonePe scam