logo

जयराम महतो 6 अक्टूबर को जाएंगे देवघर, जनसभा को करेंगे संबोधित 

JAIRAM1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द हो सकती है। इसके कारण सभी प्रमुख राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के प्रमुख और युवा नेता जयराम महतो भी जनसभाओं के माध्यम से अपना प्रचार अभियान तेज कर रहे हैं। 6 अक्टूबर को जयराम महतो देवघर के सारवा प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वे जरमुंडी विधानसभा के लोगों से समर्थन और वोट की अपील करेंगे।

जयराम महतो लगातार भ्रष्ट सरकार के खिलाफ उठा रहे अवाज 
जेएलकेएम के महामंत्री धीरज झा ने इस बात कि जानकारी देते हुए कहा कि जयराम महतो मौजूदा भ्रष्ट सरकार के खिलाफ अवाज उठाएंगे और यह बताएंगे कि किस तरह से राज्य सरकार यहां के मूल निवासियों और आदिवासियों को धोखा दे रही है। जयराम महतो लगातार झारखंड के युवाओं के रोजगार और राज्य में संचालित कोल कंपनियों के मुख्यालय को झारखंड में स्थापित करने जैसी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।

इस सीट से लड़ेंगे चुनाव 
बता दें कि गुरुवार को ही झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। जानकारी के अनुसार जयराम महतो डुमरी से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ रोहित कुमार दास जमुआ से, मोतीलाल सरकार राजमहल से, दमयंती मुंडा तमाड़ से, प्रेम मार्डी सरायकेला से और प्रीति राज छतरपुर से चुनाव लडेंगे।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज जेबीकेएसएस जयराम महतो Jharkhand News Jharkhand Latest News JBKSS Jairam Mahato