logo

जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, इस केस में बढ़ी मुश्किलें

jairam.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
जयराम महतो की मुश्किलें एकबार फिर बढ़ गई हैं। विधानसभा घेराव मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है। बता दें कि मंगलवार को अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की ओर दलीलें पेश की गई। सुनवाई के बाद जयराम महतो की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया।

2022 में हुआ था मुकदमा दर्ज 
गौरतलब है कि वर्ष 2022 में 1932 खतियान लागू करने की मांग को लेकर JBKSS अध्यक्ष जयराम महतो की अगुवाई में विधानसभा घेराव हुआ था। इसके बाद उनके खिलाफ नगड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसे लेकर 1 मई 2024 को पुलिस जयराम को गिरफ्तार करने बोकारो पहुंची थी। 1 मई को जयराम महतो का नामांकन था। इस दौरान नगड़ी थाना से पुलिस की टीम बोकारो डीसी कार्यालय पहुंची थी। तब जयराम महतो सरेंडर करने के बजाय पुलिस को चमका देकर वहां से फरार हो गए थे। बाद में जयराम की ओर से अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई थी।

गिरिडीह लोकसभा से चुनाव लड़ चुके हैं जयराम 
जयराम महतो ने गिरिडीह लोकसभा से चुनाव लड़ा था। जयराम को 3,47322 वोट मिले थे। हालांकि, वह तीसरे स्थान पर रहे। एनडीए प्रत्याशी चन्द्रप्रकाश चौधरी सबसे अधिक 4,51139 लाकर विजेता बने। वहीं झामुमो के मथुरा प्रसाद महतो दूसरे स्थान पर रहे थे।

Tags - jairam mahto newsplea bail rejectedcivil court ranchi