logo

ISRO ने हासिल की बड़ी कामयाबी, भारत का सबसे बड़ा LVM3 रॉकेट किया लॉन्च

ISRO.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

इसरो ने सबसे बड़ा LVM3 रॉकेट लॉन्च कर रिकॉर्ड बनाया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने  26 मार्च रविवार को एक साथ 36 उपग्रह लॉन्च किया। ब्रिटिश कंपनी के उपग्रहों को लेकर इसरो का LVM3 प्रक्षेपण यान ने सुबह 9 बजे श्री हरिकोटा से उड़ान भरी। यह मिशन लॉन्च आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया है। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस पार्टी के सभी सांसद, विधायक दे दें इस्तीफा, मोदी जी अकेले चलाएंगे संसद- इरफान अंसारी

कुल वजन 5 हजार 805 टन

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, साढ़े 43 मीटर लंबा इसरो का ये रॉकेट ब्रिटेन की एक कंपनी के 36 उपग्रह को एक साथ लेकर रवाना हुआ। जिन उपग्रहों को लेकर LVM3 ने उड़ान भरी, उनका कुल वजन 5 हजार 805 टन है। इस मिशन को LVM3-M3/ वनवेब इंडिया 2 नाम दिया गया है। इसरो ने द्वीट कर इस मिशन के लॉन्चिंग की जानकारी दी थी।

चंद्रयान-2 मिशन भी शामिल

बता दें कि LVM3 इसरो का सबसे भारी भरकम प्रक्षेपण यान है, जो अब तक पांच सफत उड़ानें पूरी कर चुका है जिसमें चंद्रयान-2 मिशन भी शामिल है। दरअसल ब्रिटेन की वनवेब ग्रुप कंपनी ने इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेंस इंडिया लिमिटेड से 72 उपग्रह लॉन्च करने का करार किया था। इसमें 23 अक्टूबर 2022 को 23 उपग्रह इसरो पहले ही लॉन्च कर चुका है। आज बाकी 23 उपग्रहण पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किए जाएंगे। इसरो की इस लॉन्चिंग से पृथ्वी की कक्षा में वेब वन कंपनी के उपग्रहों की कुल संख्या 616 हो जाएगी। वहीं इसरो के लिए इस साल का ये दूसरा प्रक्षेपण है।

ब्रॉडबैंड इंटरनेट योजना में मिलेगी मदद

इसरो के मुताबिक, ये लॉन्चिंग अगर कामयाब रहती है, तो वनवेब इंडिया 2 स्पेस में 600 से ज्यादा लोअर अर्थ ऑर्बिट सेटेलाइट्स के कान्स्टलेशन को पूरा कर लेगी। साथ ही इससे दुनिया के हर हिस्से में स्पेस आधार ब्रॉडबैंड इंटरनेट योजना में मदद मिलेगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT