द फॉलोअप डेस्क
झारखंड सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सोमवार को मुंबई में पिया हाजी अली के दरबार में पहुंचे। इसकी तस्वीर भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा किया। इसके साथ उन्होंने कहा कि मुंबई में पिया हाजी अली के दरबार में हाजरी लगाने का मौका मिला। उनका आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व मेरी मां यहां हम सब को अपने साथ ले कर आती थी। आज मेरी मां इस दुनिया मे नहीं है। हाजी अली की देरगाह में आकर मां के साथ बिताये गए हर पल को याद किया। सबो की सलामती लिए दुवाएं मांगी।