logo

कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर : एसआइआर के समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सचेत रहने का निर्देश

coo.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संगठन सृजन अभियान के तहत 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि झारखंड में होने वाले एसआइआर में चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर विपक्ष के मतदाताओं को निशाना बनाकर उनके नाम हटा सकते हैं। एसआइआर के समय हमें सचेत रहने की आवश्यकता है। अगर हमसे थोड़ी भी चुक हुई तो मतदाताओं का नाम हट सकता है। प्रत्येक बूथ पर बीएलए को लगातार सक्रिय रहना होगा। मतदाताओं के नाम के पुनरीक्षण के साथ-साथ यह भी देखना होगा कि फर्जी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटे। उन्होंने कहा कि एसआइआर के माध्यम से लाखो मतदाताओं का अधिकार छिनने की कोशिश की जाएगी,खासकर झारखंड के आदिवासी दलित समुदाय तथा कम शिक्षित लोगों को इसका निशाना बनाया जा सकता है। अतः हमें अपने-अपने क्षेत्र में पूरी एसआइआर प्रक्रिया के दौरान सक्रिय रह कर आपसी संवाद कायम रखना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी जिलों के विभिन्न प्रखंडों और बीएलए नियुक्ति के संदर्भ में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि जिस बूथ पर बीएलए की नियुक्ति बाकी है उसकी नियुक्ति कर इसकी सूची जिला निर्वाचन पदाधिकारी के पास जमा करें। उन्होंने कहा कि देश में हर संवैधानिक अधिकारों को छिनने का प्रयास भाजपा कर रही है। एसआइआर के बहाने मतदाताओं का अधिकार छीन कर लोकतंत्र को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है जिसका प्रतिकार जारी रहेगा। अपनी तानाशाही नीतियों को जनता पर थोपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान के दायरे से बाहर जाकर काम कर रहे हैं,चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं भाजपा की जेबी संस्था बन कर रह गई है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कोडरमा हजारीबाग चतरा जिला के जिला पर्यवेक्षक, जिला अध्यक्ष,प्रखंड,मंडल अध्यक्षों तथा प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया के प्रभारी अध्यक्ष प्रवक्ता संयोजकों ने सत्र में भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में प्रमुख रूप से विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, राजीव रंजन प्रसाद, जलेश्वर महतो, भीम कुमार, राकेश सिन्हा, सतीश पौल मुजनी, अमूल्य नीरज खलको, सूर्यकांत शुक्ला, गजेंद्र सिंह, शांतनु मिश्रा, कामेश्वर गोप, रियाज अंसारी अभिलाष साहू, भीम कुमार, प्रकाश रजक,भागीरथ पासवान, संजय सेठ मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रशिक्षक के रूप में तरुण सागर, संजय पॉल, प्रकाश राज मौजूद थे।

Tags - Jharkhand Congress training camp SIR workers active and alert