logo

Ex MLA पूर्णिमा नीरज सिंह की पहल से टॉवर हादसे में घायल युवक को मिला 5 लाख का मुआवजा

q21bnvg3wf.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद जिले के झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की पहल पर टावर गिरने के कारण घायल हुए युवक को मोबाइल टावर कंपनी की ओर से 5 लाख रूपए का मुआवजा मिला। बता दें कि सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत नुनुडीह की रहने वाली अंजना रजवार के 22 वर्षीय बेटे राहुल रजवार के ऊपर मई महीने में निजी मोबाइल कंपनी (इंडस) का टावर गिर गया था। इस कारण हुई दुर्घटना में राहुल गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर चुनाव के दौरान ही पूर्णिमा नीरज सिंह घायल से मिलने पहुंची थी। पूर्व विधायक ने उसी वक्त SDPO सिंदरी आशुतोष सत्यम से फोन पर बात कर मोबाइल टावर कंपनी से इलाज के लिए उचित मुआवजा भुगतान करवाने का निर्देशित दिया था। इसी के फलस्वरूप पूर्णिमा की पहल पर आज मोबाइल टावर कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा घायल राहुल रजवार के इलाज के पूरे खर्च का लिखित दस्तावेज और तत्काल राहत स्वरूप 5 लाख रुपए की मुआवजा राशि घायल के परिजनों को उपलब्ध कराया गया। वहीं, मरीज के परिजनों ने मुआवजा राशि मिलने पर पूर्व विधायक को हृदय से धन्यवाद दिया।

इस मौके पर महीप सिंह, बीरेंद्र तिवारी, राम बाबू सिंह, सूरज सिंह, देना रजवार, उषा कुमारी, अंजू देवी, रंभा श्रीवास्तव, सरिता सिंहा, तनु सिन्हा, रमेश रवानी, वीरेंद्र यादव, पंकज गुप्ता, कौशल किशोर महतो, रामबली यादव, अमरजीत यादव सहित अन्य मौजूद थे।

Tags - Jharia Former MLA Purnima Neeraj Singh Tower Collapse Compensation Dhanbad News