logo

भारत की रक्षा व सुरक्षा पूरी तरह से सक्षम और मजबूत हाथों में : नौसेना प्रमुख

maa2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी वसंत पंचमी के अवसर पर आज रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। वह माता का दर्शन कर देश की सुख समृद्धि और सुरक्षा की कामना की। उन्होंने कहा कि छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा करने के बाद उन्हें नई ऊर्जा का आभास किया है। इस बार मां के बुलावे पर मैं आ पाया हूं। अगली बार यहां की संध्या आरती करने की तमन्ना दिल में लेकर जा रहा हूं। देश की सुरक्षा से संबंधित सवालों का जवाब देते हुए एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि भारत की सुरक्षा सक्षम और मजबूत हाथों में है। भारत किसी भी दुश्मन को जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।

Tags - Jharkhand Maa Chinnamasta Ramgarh Admiral Dinesh Kumar Tripathi worship security of the country