logo

रांची : सर्वें में रांची को मजबूत बनाने के लिए नागरिकों से अर्बन आउटकम फ्रेमवर्क में 23 दिसंबर तक मांगा गया फिडबैक

RANCHI_NEW.jpg
द फॉलोअप डेस्क

केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी अर्बन आउटकम फ्रेमवर्क के सिटिजन परसेप्शन सर्वे में झारखंड की राजधानी रांची को आगे लानें के लिए रांचीवासियों को अपना राय मजबूती से रखना होगा। तभी शहरी नागरिकों के उम्मीदों के अनुकुल शहर का निर्माण हो सकता है। भारत सरकार इज ऑफ लिविंग की तर्ज पर अर्बन आउटकम फ्रेमवर्क की शुरुआत की है। रांची नगर निगम और रांची स्मार्ट सिटी की ओर से सभी विभागों के साथ समन्वय बिठाकर मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स के पोर्टल पर डाटा शेयर कर दिया गया है पर अब बारी है नागरिकों के सुझाव और फिडबैक की।

23 दिसंबर 2022 तक दें अपना फिडबैक

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय नें अब सिटिजन फिडबैक के लिए पोर्टल खोल दिया है। 01 दिसंबर से 23 दिसंबर 2022 तक कोई भी शहरी नागरिक अपनें शहर की नागरिक सुविधाएं यथा आधारभूत संरचना, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, स्वास्थ्य, शिक्षा, लॉ एंड ऑर्डर, म्यूनिसिपल सुविधाएं इत्यादि पर आधारित प्रशनों का उत्तर देकर अपनें शहर में सुविधाओं की बानगी सरकार तक पहुंचा सकता है। इसके बाद केन्द्र सरकार और संबंधित राज्य सरकार तथा नगर निकाय उन विन्दुओं पर विशेष फोकस करते हुए योजना बनाएंगी। और तब शहरी नागरिकों के उम्मीदों का शहर आकार लेगा।

कैसे दें अपनी राय

कोई भी व्यक्ति अपने मोबाईल और लैपटॉप में गूगल में जाकर EOL2022  टाइप कर लिंक पर जाकर अपना डिटैल्स भर शहर से जुड़े सवालों का उत्तर दे सकते हैं। इसके लिए रांची नगर निगम और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन नें एक क्यू आर कोड और लिंक भी जारी किया है जो इस प्रकार है।

https://eol2022.org/CitizenFeedback

इधर, अबतक प्राप्त आंकड़ा के मुताबिक रांची सिटिजन फिडबैक के मामले में पिछड़ती दिख रही है और मात्र 900 लोगों नें हीं अबतक अपनी राय रखी है जो कि बहुत कम है। इसलिए रांची नगर निगम और रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन नें शहरवासियों से अपील किया है कि वो चाहते हैं कि शहर को आकार देने में यदि उनकी भी भागीदारी हो तो वो इस सर्वें में जरुर भाग लें। इससे राष्ट्रीय स्तर पर आपके शहर के मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।