logo

CCTV से सरहद की सुरक्षा नहीं हो सकती, प्रशिक्षित जवान ही चाहिए- कारगिल योद्धा हृदयानंद यादव

CONG3.jpeg

रांची

कारगिल योद्धा हृदयानंद यादव ने आज प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि CCTV से सरहद की सुरक्षा नहीं हो सकती। इसके लए प्रशिक्षित जवान ही चाहिए। यादव कांग्रेस भवन, रांची में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। सम्मेलन को कांग्रेस सैनिक विभाग की ओऱ से आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश चेयरमैन एवं कारगिल योद्धा हृदयानंद यादव, प्रदेश प्रवक्ता जगदीश साहु, रूमी हसन और अमित कुमार उपस्थित थे। हृदयानंद यादव ने कहा कि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में शहीद अग्निवीरों के परिवारों को मुआवजे के मुद्दे पर “झूठ” बोला है। इसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी लगाकर सरहदों की सुरक्षा नहीं हो सकती। देश की सीमाओं पर प्रशिक्षित सुरक्षा प्रहरी ही चाहिए। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गलत जानकारी दी 


उन्होंने कहा कि संसद में अग्निवीर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गलत और आधी-अधूरी जानकारी दी है। 13 अग्निवीर जो शहीद हुए हैं और जो अग्निवीर सेवारत है, यह उनका मामला है। उन्होंने कहा कि यह देश की सुरक्षा का मामला है। लेकिन देश की सुरक्षा को ही इस सरकार ने दांव पर लगा दिया है। बीजेपी की ओर से गलत बयान दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा, राजनाथ सिंह ने कहा था कि अग्निवीर के शहीद जवानों को एक करोड़ दिया जाता है, लेकिन ये अधूरा सच है। उन्होंने ये नहीं बताया कि अग्निवीर के शहीदों को एक करोड़ और रेगुलर को 2 करोड़ से अधिक मिलते हैं। 

ये मांग की 

यादव ने केंद्र से मांग की कि अग्निवीर को सैन्य पुरस्कार मिलेंगे या नहीं, इसे सार्वजनिक किया जाए। आत्महत्या और सदिग्ध हालात में होने वाली मौतों की जिम्मेवारी तय हो। बाकी अन्य अग्निवीरों को मुआवजे का भुगतान हुआ है कि नहीं उसकी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिये। 


 

Tags - Kargil warriorborderJharkhand News