logo

झारखंड : धनबाद में मां-बेटे की लाश बरामद, 3 जिलों में 5 शव के मिलने से हड़कंप

गगगग.jpg

रांचीः 
आज सुबह-सुबह झारखंड के 3 जिलों में 5 शव बरामद हुए हैं। रांची, धनबाद और पलामू में यह शव बरामद किए गए हैं। रांची में 2 धनबाद में 2 व पलामू में 1 शव मिला है। सभी मामलों की जांच में पुलिस जुट गई है। धनबाद में मां-बेटे का शव मिला है। झरिया थाना क्षेत्र के फुलारीबाग में संदिग्ध परिस्थितियों में मां और बेटे का शव बरामद हुआ है। इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। 

 

पलामू में एक शव मिला 
 उंटारी रोड प्रखंड सह अंचल कार्यालय की सुरक्षा में तैनात चौकीदार का फांसी के फंदे से झूलता हुआ शव बरामद हुआ है। चौकीदार का शव कार्यालय के अंदर सीढ़ी से झूलता हुआ बरामद हुआ है। घटना की जानकारी पर एसडीपीओ सुरजीत कुमार, मनातू प्रखंड कार्यालय के बीडीओ ललित राम मौके पर पंहुचे। परिजनों की मौजूदगी शव को उतारा गया और पोस्टमॉर्टम के लिए MMCH में भेजा गया है। 

 


रांची में दो शव मिला 
इधर राजधानी रांची के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आज सुबह दो शव पाए गए हैं। दोनों शव युवक का है शवों पर गहरी चोट के निशान भी है। शवों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि उनकी हत्या कहीं और की गई थी और लाश को ठिकाने लगाने के लिए इन क्षेत्रों में लाकर फेंक दिया गया है। पहला शव मांडर थाना क्षेत्र के मलटूटी ग्राम बड़ा पुल के नीचे बरामद हुआ है, वहीं दूसरा शव रांची के चुटिया इलाके में मिला है।