logo

Corona Update : कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से आ रहा गिरावट...जिले में 4805 तो राज्य में  12076 एक्टिव केस 

b807626d-e325-4cd9-ab37-ad08b9295a0f.jpg

रांचीः
राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट आ रही है। गुरुवार को 892 नये संक्रमित मिले, जबकि 2719 कोरोना मरीज ठीक हुए। कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 12076 पहुंच गयी है। हालांकि, गुरुवार को संक्रमितों की मौत भी हुई है, जिसमें रांची में 3, पूर्वी सिंहभूम में 3,धनबाद में 1, सरायकेला में 1 और गुमला में 1 शामिल है। कुल मौत का आंकड़ा 5291 पहुंच गया है। 

इन जिलों में मिले इतने मरीज 
सबसे अधिक 248 संक्रमित पूर्वी सिंहभूम में मिले हैं। वहीं, सिमडेगा में 127, दुमका में 105, रांची में 108 संक्रमित मिले हैं। वहीं, गुरुवार को राज्य में 1361 रांची में, पूर्वी सिंहभूम में 389 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। राज्य में रिकवरी दर बढ़ कर 95.91 फीसदी तक आ गया है। सिर्फ रांची की बात करें तो 27 जनवरी को 108 नये संक्रमित मिले और 1361 संक्रमित स्वस्थ हुए। ऐसे में जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 4805 आ गई है। 15 दिन पहले यह संख्या 11,000 के पास था। 

रिम्स में 46 संक्रमितों का इलाज चल रहा 
रिम्स के कोविड वार्ड में 46 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। इधर, रिम्स में गुरुवार को 2,340 सैंपल की जांच की गयी, जिसमें 99 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। संक्रमितों में सिमडेगा के 98 व रिम्स के एक संक्रमित शामिल हैं। रिम्स में पोस्ट कोविड की समस्या से पीड़ित 17 मरीजों का इलाज चल रहा है।