logo

जमशेदपुर में अज्ञात अपराधियों ने बाइक सवार को गोलियों से भूना, दो महीने पहले ही जेल से छूटा था लोकनाथ

jamshedpur5.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गदरा इलाके में अज्ञात अपराधियों ने बाइक सावार लोकनाथ ठाकुर (32) को गोलियों से भून दिया। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। घटना के बाद सभी अपराधी भागने में सफल रहे। घटना के बाद इलाके में अफरा- तफरी मच गयी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

सूचना मिलने के बाद परसुडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए सीटी डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया की लोकनाथ ठाकुर परसुडीह थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर का रहने वाला था।  चाकूबाजी के मामले में  2 माह पहले ही वह जेल से छूटा था। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से उन्हें 5 खोखे और एक जिंदा कारतूस भी मिला है। 

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि यह आपसी रंजिश के कारण हुआ है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । डीएसपी ने यह भी बताया कि वे आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रहे है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। 
 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज जमशेदपुर लेटेस्ट न्यूजJharkhand News Jharkhand Latest News Jharkhand Hindi News Jamshedpur Latest News