द फॉलोअप डेस्क, नेशनल
हैदराबाद में पति ने पत्नी की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी। पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी गैर मर्द के साथ अफेयर था। पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा भी हुआ करता था। एक दिन पति ने पत्नी को जान से मारने का षड्यंत्र रचा। वो पत्नी को अपनी बहन के नए फ्लैट में ले गया। अफेयर की बात पर दोनों के बीच एक बार फिर से बहस हुई। इस दौरान पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर डाली। इस घटना के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान ब्यूटीशियन पुष्पलता के रूप में हुई है। हत्यारोपी पति का नाम विजय है जो इलाके में ऑटो-रिक्शा चलाने का काम करता था। पूरा मामला हैदराबाद के अब्दुल्लापुरमेट का है।
पत्नी ब्यूटी पार्लर में करती थी काम
मिली जानकारी के मुताबिक जिस महिला की हत्या हुई वह ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। इसके लिए पुष्पलता ने ब्यूटीशियन का कोर्स किया था। वह आत्मनिर्भर बनना चाहती थी। पुष्पलता पार्लर में काम करके अपने बच्चों को भी पढ़ा रही थी। विजय ऑटो-रिक्शा चलता था। पति जब भी ऑटो चलाकर घर आता था तो वह पत्नी से झगड़ा करता था, रोज के झगड़े से तंग आ कर पत्नी ब्यूटी पार्लर में काम करने लगी। पति उसे काम करने से रोकता था। इतना ही नहीं पति को शक था कि वह काम करने के बहाने किसी गैर मर्द के साथ मिलती थी।

पत्नी पर गैर मर्द के साथ अफेयर का था शक
विजय पत्नी को काम करने से रोकता था, लेकिन वह नहीं मानती थी। पति के लाख रोकने के बाद भी पत्नी पार्लर में काम करने जाया करती थी। पति को यह नागवार गुजरा। उसने पत्नी को जान से मारने के प्लान बनाया। एक दिन पत्नी से उसने कहा कि उसकी बहन के नए फ्लैट में साफ-सफाई करनी है। ऐसा कहकर वह पत्नी को फ्लैट ले गया। पत्नी से एक बार फिर किसी गैर मर्द से अवैध संबंध को लेकर बहस शुरू हो गई। इस दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी।

आरोपी विजय को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हत्या के बाद जब वह बाहर निकला तब उसके हाथ और कपड़े खून से सने थे। हत्या के दौरान पत्नी की चीख से पड़ोस में रहने वाले लोग जमा हो गए। पति को खून से सना देख पड़ोस के लोग हक्का बक्का रह गए। किसी में हिम्मत नहीं हुई कि वे उसे रोक सके या कुछ बोल सके। घटना के दौरान आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन कर बुला लिया। पुलिस घटनासथल पर पहुंची तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी पति को मौके पर ही गिफ्तार कर लिया। पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके साथ ही जिस चाकू से पति ने पत्नी का गला रेता, उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया।
