logo

नाबालिग को परदेस भेजने की थी तैयारी, अधेड़ के साथ शादी करा रहे थे माता-पिता

वोोतनगन.jpg

द फॉलोअप गिरिडीहः
गिरिडीह जिले से एक बाल-विवाह की खबर आई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात लगभग 11 बजे मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान को सूचना मिली कि शहर से मुफ्फसिल थाना इलाके के झरियागादी शिव मंदिर में एक लड़की की शादी उत्तर प्रदेश के दूल्हे संग करायी जा रही है। लड़की नाबालिग है। थाना प्रभारी ने पूरे मामले के बारे में एसपी दीपक कुमार शर्मा और एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह को अवगत कराया और फिर पुलिस की तीन टीम को उस स्थान पर भेजा। यहां पुलिस की टीम पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को थाना लायी। 


एक साल से स्कूल नहीं गई लड़की
थाने में जाकर दूल्हे ने बताया कि छह माह से शादी की बात चल रही थी और दोनों पक्ष की मर्जी से शादी हुई है। दूल्हे का कहना था कि लड़की अब 18 साल की हो चुकी है। वहीं महिला पुलिस की मौजूदगी में थाना प्रभारी ने लड़की से उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा तो  लड़की ने बताया कि वह कक्षा आठ में पढ़ती थी। एक साल पहले उसकी स्कूल छुड़वा दी गई। लड़की ने कहा कि उसके घरवाले गरीब हैं और दहेज नहीं दे सकते इसलिए उसकी शादी परदेस में करा दी गई है।


सरकारी योजनाओं से पुलिस ने कराया अवगत 
लड़की की बात सुनने के बाद थाना प्रभारी ने उसके पिता से बात की। बताया कि कम उम्र में शादी उस पर लड़की से लड़के के उम्र में दो गुणा से अधिक का अंतर किस तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। यह भी बताया कि बच्चियों की पढ़ाई से लेकर भविष्य को लेकर सरकार किस तरह कल्याणकारी योजना चला रही है। परिजनों से बात करने के बाद थाना प्रभारी ने कहा कि दूसरे प्रदेश के दूल्हे के साथ नाबालिग लड़की की शादी की सूचना पर कार्रवाई हुई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N