logo

घाटशिला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और राधाकृष्ण किशोर के नेतृत्व में निकली पदयात्रा

ghat.jpg

द फॉलोअप डेस्क
घाटशिला विधानसभा उप चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में कांग्रेस ने यात्रा निकाली गयी। इसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया। दाहीगोडा हनुमान मंदिर से मऊभंडार अंबेडकर चौक तक निकाली गयी पद यात्रा के बाद सभा का भी आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए केशव महतो कमलेश ने कहा कि आज घाटशिला की जनता झारखंड आंदोलन के महानायक और गुरुजी (शिबू सोरेन) के करीबी साथी स्व. रामदास सोरेन की कमी महसूस कर रहा है। उनका संघर्ष कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज उनकी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब जनता उनके सुपुत्र सोमेश सोरेन को ऐतिहासिक मतों से विजयी बना कर विधानसभा भेजेगी।

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भाजपा पर तीखा प्रहार करतेहुए कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। यह सरकार सिर्फ धर्म और समुदाय के नाम पर समाज को बांटती है। जबकि महागठबंधन की सरकार जनता के अधिकार, सम्मान, रोजगार और विकास के लिए काम करती है। सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शिवनाथ मांडी ने की। उधर नोवाडीह में जनसभा एवं ग्राम बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ममता देवी ने कहा कि गठबंधन की सरकार ने मंईयां सम्मान योजना देकर महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है। सवर्जन पेंशन, विधवा पेंशन, जैसी योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सतदल गिरी तथा स्वागत संबोधन मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार मदीना ने किया।

अलग अलग जगह पर हुए कार्यक्रमों में प्रदीप कुमार बलमुचू (राज्यसभा सांसद), पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, आनन्द बिहारी दुबे, रविंद्र सिंह, अशोक चौधरी, सतीश पॉल मुजनी, डॉ. राकेश किरण महतो, सूर्यकांत शुक्ला,काल्टू चक्रवर्ती, तापस चटर्जी, संजय सिंह आजाद, विजय यादव, राकेश तिवारी, रजनीश सिंह, आशुतोष सिंह, फिरोज खान, कन्हैया लाल शर्मा, नरेश महाकुड, हरिराम टुडू, प्रताप यादव, पवन झा, कौशल प्रधान, के.के. शुक्ला, धर्मेन्द्र सोनकर, राजेश चौधरी, ज्योति मिश्रा, एल.बी. सिंह, अमर कुमार मिश्र, शिवजी यादव, अखिलेश यादव, अमित दोसाज, मो. भोलू, शाहनवाज आलम, सूफी इरफान, शत्रुघ्न प्रसाद, मोसेस डेनियल, मो. इब्राहिम, शमशेर खान, राजकिशोर यादव, शशि कुमार सिन्हा, ब्रजेन्द्र तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags - Jharkhand Ghashila by-election Congress's padayatra state president Keshav Mahato Kamlesh finance minister Radhakrishna Kishore election campaign