द फॉलोअप डेस्कः
गढ़वा जिले के भंडरिया स्थित टेनटांड़ गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला। पुलिस ने आरोपी पत्नी झुबली देवी और उसके प्रेमी संतोष कोरवा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि झुबली देवी अपने प्रेमी के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी। मृतक बिगन कोरवा को इसकी जानकारी मिली तो वह पत्नी की तलाश में जंगल चला गया। वहां पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर दोनों में विवाद होने लगा। इसी दौरान झुबली और संतोष ने मिलकर बिगन पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपी घर लौट आए और शव को झाड़ियों में छिपा दिया। दो दिनों तक बिगन के लापता रहने पर ग्रामीण उसे खोजने जंगल गए, जहां उन्हें खून के निशान मिले। जिसके बाद झाड़ियों से बिगन का शव मिला। भंडरिया के थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गांव वालों को पहले से ही झुबली और संतोष के अवैध संबंधों के बारे में पहले से ही पता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।